– न्यू कामठी पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
नागपुर/कामठी :- न्यू कामठी पुलिस स्टेशन की जांच टीम ने महज 24 घंटों के भीतर चार पहिया वाहन चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, बीबी कॉलोनी, येरखेडा, कामठी निवासी फरियादी शमीम अख्तर वल्द अब्दुल हमीद (55) के घर के सामने से 25 नवंबर 2026 की रात 10:30 बजे से 26 नवंबर 2026 की सुबह 2:30 बजे के बीच उनकी सफेद रंग की कार क्रमांक एमएच 13/ डीएम 7090 चोरी हो गई थी। इस शिकायत के आधार पर कामठी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वाहन चोरी की घटना को सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने गुप्त मुखबिर तैनात किए और तकनीकी माध्यमों का उपयोग किया। गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने प्लॉट नंबर 417, अशोक नगर, पांचपावली, नागपुर निवासी आरोपी नवेद अख्तर मोहम्मद सगीर अन्सारी (41) को ढूंढ निकाला। पूछताछ में आरोपी ने कार चोरी करने की बात स्वीकार कर ली और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई कार बरामद कर ली। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटिल, सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त (उत्तर विभाग) विनीत शाहू, पुलिस उपायुक्त (परिमंडल 6) रमेश धुमाल, कामठी विभाग सहायक पुलिस आयुक्त अंकुश खेडकर और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश आंधले के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक अक्षय झगडे, पुलिस हवलदार नरेश खरगबान तथा पुलिस अमलदार नसीम अंसारी, नितेश नवघडे और आकाश टेकाम ने की।






