तिरोड़ा :- श्री श्याम मित्र परिवार द्वारा 31 अक्तूबर शुक्रवार को शाम 6 बजे असाटी समाज भवन (कमलकुंज) तिरोड़ा में श्री श्याम प्रभु के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया है। जन्मोत्सव के तहत आयोजित भजन संध्या होगी जिसमें प्रख्यात भजन गायक अमिता पंडित (इंदौर) और विनु शर्मा (तेजारा) भजनों की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम के अनुसार श्री श्याम की पावन ज्योति जलाकर श्री श्याम का अलौकिक श्रृंगार, इत्र वर्षा,छप्पन भोग और श्री श्याम रसोई भी होगी।
आयोजित भजन संध्या में अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति का आवाहन आयोजक श्री श्याम मित्र परिवार तिरोड़ा द्वारा किया गया है।




