spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

असम में सातवीं क्लास की छात्रा का गैंगरेप

दिसपुर :- असम के तिनसुकिया जिले में स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग स्कूल से वापस घर जा रही थी तभी तीन व्यक्तियों ने उसे किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की हालत गंभीर है। नाबालिग सातवीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जब वह स्कूल से अपने घर लौट रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उसको किडनैप कर लिया। आरोपी उसे एक चाय बागान में ले गए और वहां उसका सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए । स्कूल खत्म होने के बाद जब लड़की तय समय पर घर नहीं पहुंची,तब परिवार ने उसको ढूंढना शुरू किया। शाम करीब 5 बजे एक ई-रिक्शा ड्राइवर ने परिवार को सूचना दी कि उसने लड़की को एक चाय बागान के पास सड़क किनारे पड़ा देखा है। परिवार तुरंत वारदात वाली जगह पर पहुंचा, जहां पीड़ित बहोश पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और कपड़े फटे हुए थे। वारदात की सूचना बोरदुबी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पीड़ित को तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया नाबालिग की हालत गंभीर है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उनकी तलाश जारी है ।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.