spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

एंबुलेंस बनी मौत की डिलीवरी वैन

– छह राज्यों में बिकी 13 करोड़ की नकली दवाएं

नई दिल्ली :- देशभर में नकली दवाओं के नेटवर्क को लेकर ऐसा पर्दाफाश किया है जिसने फार्मा इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। यह खुलासा सिर्फ फर्जी दवाओं के कारोबार तक सीमित नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन, टैक्स चोरी और कई राज्यों में फैले एक संगठित गिरोह का चौंकाने वाला चित्र पेश करता है। जांच में सामने आया है कि हरियाणा के पानीपत की फर्म ‘साईं फार्मा’ के बैंक खाते से 13 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है – वो भी बिना किसी टैक्स या जीएसटी रिटर्न के। यह पैसा नकली दवाओं की सप्लाई के जरिये कमाया गया था, जो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों तक फैली थी। जांच की शुरुआत जून महीने में हुई थी, जब सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया से संतोष कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से नामी कंपनियों के फर्जी रैपर, आउटर बॉक्स और क्यूआर कोड बरामद हुए। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, यह पता चला कि इस नेटवर्क की डोर नवीन बंसल, प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी श्रुति डावर (पानीपत निवासी) के हाथों में थी। प्रदीप कुमार ने अपनी पत्नी श्रुति के नाम पर ‘साईं फार्मा’ नाम की कंपनी बनाई, जो असल में सिर्फ कागजों पर मौजूद थी। जांच टीम जब फर्म के पते पर पहुंची, तो वहां कोई कंपनी नहीं मिली। यही फर्म नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई की आड़ में पूरे गिरोह का केंद्र बिंदु बनी हुई थी।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.