spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ठंड से बचेंगे जंगल के राजा

 – महाराजबाग जू में बाघों और तेंदुओं के लिए लगाए गए हीटर

नागपुर :- तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. न्यूनतम पारा 12 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. ऐसे में वन्यजीवों को ठंड से बचाने के लिए महाराजबाग जू में हीटर लगाए गए हैं. हीटर से विंटर सीजन के दौरान बाघ और तेंदुओं को गर्म हवा मिलेगी. अब सिटी में ठंड काफी बढ़ गई है. मानव समेत जानवर भी ठंड से बचने और खुद को गर्म रखने के प्रयास कर रहे हैं. बता दें कि महाराजबाग जू में बाघ, तेंदुए, भालू और पक्षियों समेत कई शाकाहारी और मांसाहारी वन्यजीव मौजूद हैं. हालांकि विंटर सीजन के दौरान जंगलों में ठंड से बचने के लिए जंगली बिल्लियों समेत अन्य वन्यजीव गुफा या अन्य गर्म जगहों पर आसरा लेते हैं लेकिन जू में मौजूद वन्यजीव ऐसा करने में सक्षम नहीं होते. यही कारण है कि महाराजबाग जू में वन्यजीवों को ठंड से बचाने के लिए हीटर लगाए गए हैं. महाराजबाग प्रबंधन की ओर से हीटर की ओर नियमित नजर रखी जा रही है. कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से हीटर को कम ज्यादा किया जाता है. प्रबंधन की ओर से यह सुनिश्चित किया जाता है कि वन्यजीवों को हीटर की वजह से अधिक गर्मी न लगे.

Popular Articles