– दो कंटेनर–कार की टक्कर में 8 लोग जिंदा जले, 20 से ज़्यादा घायल
पुणे :- पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नवले पुल इलाके में एक बार फिर भीषण हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। गुरुवार शाम दो कंटेनर और एक कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद दोनों कंटेनरों में अचानक आग लग गई और एक कार उनके बीच फंस गई। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इस कार में सवार कुछ लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, यह भी पता चला है कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तीनों वाहन एक ही दिशा में तेज गति से जा रहे थे। तभी अगले कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही कार का चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका। इससे कार सीधे अगले कंटेनर से जा टकराई। इसके बाद अगला कंटेनर भी कार से टकरा गया। इस टक्कर के बाद कुछ ही पलों में दोनों कंटेनरों में आग लग गई। बताया गया है कि इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।
हाईवे पर ट्रैफिक बंद
घटना के बाद हाईवे पर ट्रैफिक बंद हो गया है। दमकल और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। लेकिन तब तक नुकसान बहुत ज़्यादा हो चुका था। घटनास्थल पर धुआं और आग की लपटें फैल रही थीं। नवले पुल इलाके में लगातार हो रही ऐसी दुर्घटनाओं से नागरिक काफी नाराज हैं। स्थानीय लोगों ने इस जगह पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी उपाय करने की मांग की है।







