– 4 पर मामला जाने के लिए अपने दो किया दर्ज
अमरावती :- नांदगांव खंडेश्वर थाना क्षेत्र में आटो में बैग से सोने के आभूषण चोरी करने का प्रयास कर रही नागपुर निवासी चार महिला चोर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. यवतमाल के वटफली निवासी अर्चना नितिन मेश्राम (37) की शिकायत पर पुलिस ने नागपुर के रामेश्वर नगर निवासी चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार अर्चना मेश्राम अपने मायके बोरी गांव बच्चों के साथ निकली थी. नांदगांव खंडेश्वर से वह आटो (क्र. एमएच 27/एआर 2995) में बैठी. इस समय आटो में पहले से चार महिलाएं बैठी हुई थी. अर्चना में अपनी बैग पीछे रखी थी जिसमें से उक्त महिलाएं कपड़े की थैली में रखी आभूषणों की पर्स चोरी करने का प्रयास कर रही थी. लेकिन यह अर्चना को दिखते ही उसने होहल्ला किया. तत्पश्चात मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई. पुलिस के एक दल ने मौके पर पहुंचकर सभी को पुलिस थाने लाया. इसके बाद अर्चना मेश्राम की शिकायत पर नांदगांव खंडेश्वर पुलिस ने नागपुर निवासी चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.








