spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सड़क किनारे सज रही थी बारात, तभी घुस गई तेज रफ्तार कार

– 3 की रौंदा 13 घायल

बेतिया :- पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया में आई एक बारात में शामिल तीन बारातियों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल है। घटना बीती रात 9:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। लौरिया प्रखंड के बिशनपुरवा गांव में नरकटियागंज के लाल गढ़िया से बारात आई थी। बारात दुल्हन के दरवाजे पर जाने के लिए लौरिया बगहा मार्ग में विशुनपुरवा गांव के समीप मुख्य पथ के किनारे सज रही थी। बैंड पार्टी वाली गाड़ी थोड़ी विलंब थी, इस दौरान बाराती तैयारी कर रहे थे। तब तक बगहा की तरफ से तेज रफ्तार कार आकर भीड़ में घुस गई और लोगों को रौंद दिया। हालांकि कार का चालक वहां से फरार हो गया। आक्रोशित भीड़ में कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया पहुंचाया गया।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हैं। शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Popular Articles