नागपुर :- शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. लगातार उसका शोषण करता रहा और बाद में शादी से मुकर गया. राणा प्रतापनगर निवासी 26 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर कामगार कॉलोनी निवासी प्रकाश पुरुषोत्तम बहेकर (26) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. प्रकाश और पीड़िता की पहचान वर्ष 2016 में गोंदिया में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई थी. कुछ दिनों में ही दोस्ती गहरी हो गई और प्रेम संबंध बन गए. दोनों निजी संस्थान में काम करते हैं. शादी का भरोसा दिलाकर प्रकाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया. मई 2023 से अब तक वह पीड़िता का शोषण करता रहा. पीड़िता ने कुछ दिन पहले उस पर विवाह के लिए दबाव डाला तो प्रकाश ने साफ इनकार कर दिया. इस बात पर दोनों में विवाद हो गया. प्रकाश ने पीड़िता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया. ताने न्यायालय ने उसे 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए.








