नागपुर :- ग्राहक की कंपनी के फर्जी दस्तावेज भेजकर साइबर अपराधियों ने बैंक मैनेजर से 24.50 लाख की ठगी की है. साइबर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. अरुण शर्मा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वर्धमान नगर शाखा में मैनेजर है. 30 अक्तूबर को शर्मा के मोबाइल और ई-मेल पर अज्ञात व्यक्ति ने बैंक के ग्राहक भास्कर राव बनकर संपर्क किया. उसने शर्मा को एक खाता नंबर देते हुए उस पर 24.50 लाख रुपए तत्काल आरटीजीएस से भेजने को कहा. उसने शर्मा और बैंक के दूसरे कर्मियों को ई-मेल पर भास्कर राव की कंपनी जी.जी. ब्लॉक प्रा. लि. के फर्जी दस्तावेज भेजे. इस पर भरोसा करके बैंक ने आरोपी द्वारा बताए गए खाते में 24.50 लाख रुपए भेज दिए. इसके बाद शर्मा ने भास्कर राव से संपर्क किया. उन्होंने किसी तरह का ई-मेल भेजने से इंकार कर दिया.








