spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

फर्जी बाबा की घिनौनी करतूत : झाड़-फूंक के नाम पर दो बहनों से छेड़खानी, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

– अंधश्रद्धा की आड़ में हवस, आयुर्वेद केंद्र में शर्मनाक कांड का खुलासा

नागपुर :- अंधश्रद्धा के चलते फर्जी बाबा के झांसे में आई महिला की बेटियों से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है. हुड़केश्वर पुलिस ने सोनबा नगर, वर्धमान नगर निवासी आरोपी किशोर कनोजे उर्फ डॉ. स्वामी अवघनंद आर्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. किशोर कनोजे खुद को धार्मिक गुरु के तौर पर प्रचारित करता है. वह झाड़-फूंक और उपचार के नाम पर लोगों को प्रभावित करता है. इसी चक्कर में 20 और 17 वर्षीय पीड़िताओं की मां कनोजे के संपर्क में आई. कनोजे का प्रियंका कॉलोनी, न्यू नरसाला में कथित आयुर्वेद पंचकर्म केंद्र है. महिला का कनोजे के पास आना-जाना था. वह अपने बड़ी बेटी को 25 मई को कनोजे के पंचकर्म केंद्र में ले गई. कनोजे ने उसकी बेटी को हार्मोन समस्या होना बताया. उसने महिला की बड़ी बेटी को कमरे में ले जाकर आपत्तिजनक बर्ताव किया. 8 अप्रैल को महिला की नाबालिग बेटी कनोजे को भोजन का टिफिन देने के लिए आई थी. कनोजे ने छोटी बेटी से भी अश्लील कृत्य किया. महिला के पति कनोजे से दूरी बनाने के लिए बोलते थे. इस वजह से महिला ने पति को भी बेटियों को कनोजे के पास ले जाने की बात नहीं बताई थी. छेड़खानी तथा पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. बताया जाता है कि कनोजे काफी समय से धर्मगुरु के तौर पर रहता है.

धर्मगुरु के भेष में दरिंदा

उसके पास पीड़िताओं की मां सहित कई महिलाएं नियमित आती हैं. उसके अन्य लोगों को भी हवस का शिकार बनाए जाने की आशंका है. इस घटना से नागरिकों में तीव्र रोष है. प्रकरण की गहराई से जांच किए जाने की मांग हो रही है. शहर में ऐसे अन्य भी लोग हैं जो पूर्व में छुटभैया नेता और उपद्रवी के तौर पर चर्चित थे. उनके खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. हाल में वह भेष बदलकर लोगों को प्रभावित कर रहे है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.