spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर में हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन

नागपूर :- ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नागपुर में अंतर बटालियन, हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन 17 नवम्बर को किया गया । जो अगामी दो दिनों तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के परिचालनिक बटालियनों /ग्रुप केंद्रों सहित कुल 08 टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, उप महानिरीक्षक, रेंज कार्यालय नागपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में, श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों से टीम भावना से मैच खेलने की अपील की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि जवानों के लिए खेलकूद बहुत आवश्यक है ताकि उनकी फिटनेस बनी रहे एवं तनाव मुक्त ड्यूटी करने में यह एक अहम भूमिका निभाती है। आज के प्रथम मैच 113 बटालियन एवं ग्रुप केंद्र गांधीनगर के बीच खेला गया जिसमें 113 बटालियन ने 2-0 गोल से जीत हासिल की इस अवसर पर जी.डी.पंढरीनाथ कमांडेंट, अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों ने इस टूर्नामेंट का भरपूर आनंद उठाया तथा खेल रहे सभी टीमों की हौसला अफजाई किया।

Popular Articles