spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कैनरा बैंक में 1.58 करोड़ की बड़ी चोरी का खुलासा

भंडारा :- तुमसर तहसील के सीतासावंगी गांव स्थित कैनरा बैंक की चिखला शाखा में हुई 1 करोड़ 58 लाख रुपये की बड़ी चोरी का सनसनीखेज खुलासा हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि खुद बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक ने ही की थी। पुलिस ने मात्र 12 घंटे में इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीतासावंगी की कैनरा बैंक, चिखला शाखा से 1.58 करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पुलिस की तकनीकी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि बैंक के सहायक प्रबंधक मयूर छबीलाल नेपाले (32) ने ही यह चोरी अंजाम दी थी। चोरी के बाद वह प्रशिक्षण के बहाने नागपुर भाग गया था। पुलिस ने नागपुर स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में कई और चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Popular Articles