spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

कपूर बनाने वाली मयूर इंडस्ट्रीज में आग

हिंगणा :- एमआईडीसी क्षेत्र के वाड़ी रोड पर स्थित मयूर इंडस्ट्रीज, जो कपूर बनाने की कंपनी है, में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लग गई. आग लगने से कंपनी का शेड, मशीनरी और अंदर रखा कच्चा व तैयार माल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. इसी प्लॉट के आधे हिस्से में स्थित मर्सिडीज बेंज कार शोरूम के लगभग 2 हजार वर्गफुट क्षेत्र में बने शेड को भी नुकसान पहुंचा. बुधवार को कारखाना बंद था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. हिंगणा नाका से वाड़ी रोड पर प्लॉट नंबर सी 42/2 में अमित पंचमतीया के स्वामित्व मयूर इंडस्ट्रीज स्थित है. बुधवार को उत्पादन बंद था. दोपहर में करीब 2 बजे सुरक्षा रक्षक ने कारखाना के भीतर से धुआं उठाता देखा. थोड़ी ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं. इस पर उसने एमआईडीसी के अग्निशमन दल को सूचना दी. एमआईडीसी दमकल विभाग के अधिकारी आनंद परब व उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची. इसके बाद मनपा व डिगडोह व वाड़ी नगर परिषद से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं. 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटनास्थल पर सहायक पुलिस आयुक्त सतीश गुरव, एमआईडीसी थाने के प्रभारी गोकुल महाजन और महिला पुलिस निरीक्षक माने भी पहुंचे. आग में कपूर, शेड और तैयार माल जल गया, जबकि पास के सेन्ट्रल स्टार कार शोरूम का कुछ हिस्सा भी प्रभावित हुआ. अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.