spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रिटायर्ड आर्मी कर्नल से 56.05 लाख रुपये ठगे

मुंबई :- मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जालसाजों ने मुंबई पुलिस ऑफिसर बनकर एक 83 वर्षीय रिटायर्ड आर्मी कर्नल से ऑनलाइन ठगी की। ठगों ने मुंबई पुलिस के अफसर बनकर उन्हें गिरफ्तारी की धमकी दी और कुल 56.05 लाख रुपये ठग लिए। मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि कर्नल को 27 अक्तूबर को एक कॉल आया, जिसमें खुद को इंस्पेक्टर संजय पिसे बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके नाम पर जारी सिम कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है। जब कर्नल मुंबई जाकर पूछताछ नहीं कर सके, तो उन्हें वीडियो कॉल के जरिए वरिष्ठ अधिकारी कविता पोमाने और बाद में एक अन्य अधिकारी विश्वास से जोड़ा गया।

ऑनलाइन जांच का दिखाया डर

पुलिस के अनुसार ठगों ने कर्नल को ऑनलाइन जांच का डर दिखाकर व्यक्तिगत, पारिवारिक और बैंक विवरण ले लिए और हर तीन घंटे में उनका लाइव लोकेशन मांगा। ठगों ने व्हाट्सएप पर बैंक डिटेल्स शेयर करने के लिए कहा और ‘आरबीआई वेरिफिकेशन का बहाना बनाया। कर्नल ने ठगों के कहने पर चार बैंक अकाउंट्स के विवरण साझा किए और पहले छह लाख और पांच लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद उन्होंने म्यूचुअल फंड और निवेश भी निकाले और 35.05 लाख और 10 लाख रुपये और ट्रांसफर किए। जब उन्होंने पैसे लौटाने की मांग की, ठगों ने कहा कि आरबीआई फंड वेरिफाई कर रहा है और तीन दिन में पैसा वापस मिलेगा। कर्नल की शिकायत पर सेंट्रल सीईएन क्राइम पुलिस स्टेशन में आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की सेक्शन 418(4) धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Popular Articles