नागपुर :- स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के अंतर्गत नगर परिषद और नगर पंचायत के सार्वत्रिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. नागपुर जिले में कुल 15 नगर परिषदों और 12 नगर पंचायतों रहे हैं. के लिए चुनाव होने जा जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी विपिन इटनकर ने आदेश जारी किया है कि मंगलवार, 2 दिसंबर को मतदान के दिन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भरने वाले सभी साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे. यह निर्णय मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है.








