नागपुर :- संविधान दिवस पर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के हर घर और शिक्षण संस्थान तक संविधान की प्रति पहुँचाने का फैसला किया है। इसी बीच नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उपेक्षा से तंग आकर उसके कार्यकर्ता बड़ी संख्या में महायुति की ओर रुख कर रहे हैं। राजस्व व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “महाराष्ट्र सहित पूरा देश आज संविधान दिवस मना रहा है। राज्य भर के सभी घरों, स्कूल-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में संविधान की प्रति नि:शुल्क वितरित की जाएगी। इसी दौरान बावनकुले ने कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपने ही कार्यकर्ताओं को ‘आधार’ में छोड़ दिया है, न कोई नेता अपने कार्यकर्ता को देखना चाहता है, न उनकी समस्याओं को सुनना। यही वजह है कि निराश कार्यकर्ता कांग्रेस को छोड़कर बड़ी संख्या में महायुति में शामिल हो रहे हैं।








