Related Posts

शनिशिंगणापुर में शनेश्वर देवस्थान में घोटाला, दो कर्मी गिरफ्तार

<p><strong>श्रीरामपुर &colon;- <&sol;strong>शनिशिंगणापुर में शनेश्वर देवस्थान एप घोटाला में साइबर पुलिस ने गुरुवार देर रात दो कर्मियों को गिरफ्तार किया है। शनिशिंगणापुर में करोड़ों रुपए के वित्तीय घोटाला का मामला पिछले विधानसभा सत्र में काफी चर्चित रहा था। इस मामले में मंदिर प्रशासन ने शिंगणापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में मामला साइबर पुलिस को सौंप दिया गया। साइबर पुलिस ने शनिशिंगणापुर में हुए एप घोटाला के मामले में कार्रवाई करते हुए मंदिर के कर्मी सचिन शेटे&comma; संजय पवार को 4 दिसंबर को देर रात गिरफ्तार किया। मामले की पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे की मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सागर ढिकले ने जांच शुरू की। शनेश्वर देवस्थान के आधिकारिक तौर पर लाइसेंस प्राप्त तीन एप के अलावा&comma; पुलिस जांच में चार गैर-कानूनी एप मिले। इससे जमा हुए कुछ दान दो कर्मी के पर्सनल बैंक अकाउंट में जमा किए गए थे। पुलिस ने देवस्थान के ट्रस्टी&comma; कर्मी और पुजारी से पूछताछ की।<&sol;p>&NewLine;