Related Posts

उधारी पैसों के विवाद में युवक की पत्थर कुचलकर हत्या

<p><strong>&&num;8211&semi; कलमना पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा&comma; दूसरा फरार<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>नागपुर &colon;- <&sol;strong>उधारी के पैसों को लेकर हुआ विवाद खून-खराबे में बदल गया। कलमना थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या मामले में शामिल एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया और उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 3 दिसंबर की रात से लेकर 4 दिसंबर की सुबह के बीच भरतवाड़ा के युवराजस्वामी आरामशिन इलाके में हुई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय महेश लतेलुराम डहारे के रूप में हुई है। फिर्यादी धर्मेंद्र डहारे&comma; जो कि मृतक का भाई है&comma; उसके मुताबिक महेश अपनी आरा मशीन में काम कर रहा था। इसी दौरान उसी मशीन में काम करने वाले दो साथी चंद्रेश उर्फ़ रानू वर्मा और रितीक नंदेश्वर ने आपस में साजिश कर महेश पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने महेश के सिर पर भारी पत्थर से वार किए&comma; जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उसे गंभीर हालत में मेयो अस्पताल ले जाया गया&comma; लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद महेश को मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर कलमना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी चंद्रेश उर्फ़ रानू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है&comma; जबकि उसका साथी रितीक नंदेश्वर अभी भी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;