spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दो कारें और बाइक टकराए एक की मौत हुई, 6 घायल

अमरावती :- तिवसा तहसील के वाठोडा खुर्द गांव के पास मंगलवार रात एक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घोटा गांव के तीन मित्र दोपहिया से अपने गांव जा रहे थे। कुरहा से आ रही नैनो कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें घोटा गांव के तीनों युवक घायल हो गए। सहायता के लिए वाठोडा खुर्द के लुकेश केने घटनास्थल पर पहुंचे। तभी तिवसा से आ रही स्कोडा कार ने केने की स्विफ्ट डिजायर कार तथा मदद के लिए खड़े 7-8 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में अनिल खारकर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि निलेश लोंदे घायल हो गए। तिवसा पुलिस ने घायलों को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें अमरावती जिला अस्पताल रेफर किया। मृतक अनिल खारकर के परिजनों की शिकायत पर दोनों कार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Popular Articles