निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के तुरंत बाद सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच मतपेटियों/ईवीएम को सुरक्षित रखा जाएगा। 21 दिसंबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी। दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि महाराष्ट्र के इन छोटे शहरों और नगरों की सत्ता किसके हाथ में जाएगी। इससे पहले 2 दिसंबर को पहले चरण के तहत 263 निकायों में मतदान हुआ था, जिनमें से कई जगहों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव हो चुका है। सभी 27 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित किये जाएंगे।








