spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

स्वच्छ भारत मिशन पर ग्रहण : गोंदिया के गांवों में अब भी खुले में फैली गंदगी

– गुडमॉर्निंग पथक गायब, कार्रवाई ठप ; ग्रामीण इलाकों में बढ़ी गंदगी

गोंदिया :- गोंदिया जिले की अनेक तहसीलों के कई गांवों में आज भी नागरिक खुले में ही शौच के लिए जा रहे हैं। खुले में शौच करनेवालों पर कार्रवाई करने के लिए बनाया गया गुडमॉर्निंग पथक अब गायब हो चुका है। इस कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अनेक मकानों में शौचालय होने के बावजूद खुले में शौच जा रहे हैं। इससे स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ रही है। इस ओर ग्राम पंचायत प्रशासन भी अनदेखी कर रहा है।

गौरतलब है कि खुले में शौच से जल जनित बीमारियों (जैसे हैजा, टाइफाइड, पेचिश) का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि मानव अपशिष्ट भूजल और सतही जल स्त्रोतों को दूषित करता है। देश में केंद्र शासन की ओर से पूरी तरह से निर्मल बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाकर हर जगह स्वच्छता रखने का आह्वान किया गया। अभियान के शुरुआती दिनों में क्या जनप्रतिनिधि और क्या प्रशासनिक अमला। सभी अपने-अपने स्तर पर स्वच्छता के लिए प्रयास करने लगे। अब यह प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं। जिसकी वजह से नागरिक खुले में शौच जाकर परिसर को दूषित कर रहे हैं। गोंदिया तहसील के अनेक गांवों के लोग स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई ग्रामीण घर में शौचालय होते हुए भी शौच के लिए बाहर जाते हैं। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अनेक लोगों ने आधा अधूरा ही काम किया है। गुडमॉर्निंग टीम नदारद हो गई है। प्रशासन व अधिकारियों का नियोजन शून्य से आज भी कई ग्रामों में शौचालयों का निर्माण कार्य होते हुए भी लोग खुले में शौच जा रहे हैं।

Popular Articles