spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ठगी : महिला चिकित्सक को लगाया ₹1.10 करोड़ का चूना

नागपुर :- डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर साइबर अपराधियों ने महिला चिकित्सक 110 करोड़ की ठगी की है. 47 वर्षीय कीर्ति आयुर्वेद चिकित्सक है. 11 नवंबर को उन्हें तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल किए. उन्हें अश्लीलता फैलाने और धमकाने के प्रकरण में लिप्त होने का बताया. उन्हें मनी लांड्रिंग के प्रकरण में एयरलाइंस मालिक नरेश गोयल के साथ लिप्त होने का भय दिखाया. उनके खिलाफ मामला दर्ज होने से पति सहित ‘डिजिटल अरेस्ट’ किए जाने का बताया. उन्हें जांच एजेंसियों के फर्जी पत्र भेजकर कार्रवाई से बचने के लिए पैसों की मांग की. साइबर अपराधियों की बात पर भरोसा करके भयभीत चिकित्सक ने 1.10 करोड़ रुपए भेज दिए. इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ. उन्होंने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने ठगी तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इस तरह की ठगी के प्रकरण लगातार सामने आने के बाद भी शिक्षित लोग साइबर अपराधियों के जाल में फंस रहे हैं.

ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी इंस्टाकार्ट के डिलीवरी ब्यॉय कर्मियों ने 22.34 लाख का गबन किया है. प्रतापनगर पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी कुणाल पांडूरंग गोंडे, नेहरु नगर, बल्लारपुर, श्रेयम मेश्राम तथा साहिल मेश्राम, भंडारा तथा उनके 8 साथी हैं. गोपाल नगर में इंस्टाकार्ट कंपनी का कार्यालय है. आरोपी कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय है. वह ग्राहकों को ऑनलाइन सामान पहुंचाते हैं. आरोपियों ने मोबाइल और दूसरे कीमती सामान ग्राहकों को पहुंचाने की बजाय हजम कर लिए. सामान को कंपनी में भी जमा नहीं किया. कंपनी ने पड़ताल की. उसमें 22.34 लाख रु. का सामान का गबन किया जाने का खुलासा हुआ. कंपनी के अधिकारी प्रकाश शाह ने बजाज नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

नागपुर मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक को उसके बचपन के मित्र ने ही चूना लगा दिया. तहसील पुलिस ने गणेश सुरेशराव पौनीकर (31) नांदबाजी डोम, गोलीबार चौक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. चंद्रशेखर वाहन चालक का काम करता है, उसकी आरोपी गणेश पौनीकर से बचपन से दोस्ती है. गणेश ने उसकी नागपुर मेट्रो के अधिकारियों से दोस्ती होने का झांसा दिया. वह उनकी मदद से उसकी (चंद्रशेखर की) नौकरी लगा सकता है. उसने दस्तावेज और दूसरी बातों में खर्च होने का बताया. उसने चंद्रशेखर से समय-समय पर सवा तीन लाख रुपए ले लिए, नौकरी नहीं लगने पर चंद्रशेखर ने उसे रुपए लौटाने को कहा. गणेश टालमटोल करने लगा. चंद्रशेखर ने तहसील थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया.

Popular Articles