नागपूर :- रविवार को दिनाक 28 डिसेंबर श्याम 6 बजे होटल कोर्णाक द आर्क (होटल एल.बी) सदर नागपुर में लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद को प्रांतपाल की अधिकारीक भेट एवं लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद द्वारा भूतपूर्व अध्यक्षों का सम्मान कार्यक्रम संपन्न इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतपाल एम.जे.एफ भरत बालगड, द्वितीय उपप्रांतपाल एम. जे.एफ डॉ. अरुण चतुर्वेदी, झोन चेयर पर्सन एम.जे. एफ डॉ. सतीश राणे कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

अध्यक्षा डॉ भावना भलमे ने अध्यक्ष मनोगत एवं क्लब की प्रस्तावना प्रस्तुत की, सचिव डॉ. नकुल मरकाम ने सभागृह के समक्ष सचिव का अव्वल प्रस्तुत किया, कोषाध्यक्ष ला. सोनल त्रिवेदी सभागृह के समक्ष क्लब का लेखा- जोखा प्रस्तुत किया । प्रांतपाल एम.जे.एफ भरत बालगड ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों की सराहना कि तथा मार्गदर्शन किया। द्वितीय उपप्रांतपाल एम. जे.एफ डॉ.अरुण चतुर्वेदी ने सभा का मार्गदर्शन किया । झोन चेयर पर्सन एम.जे.एफ डॉ. सतीश राणे सभा का मार्गदर्शन किया । दिसंबर महा पास्ट प्रेसिडेंट फेलिसिटेशन मंथ कहलाता है । इस उपलक्ष्य में लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद के सभी 21 भूतपूर्व अध्यक्षों का शॉल, श्रीफल देकर सत्कार किया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय थटेरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन सचिव डॉ. नकुल मरकाम ने किया । परोक्त जानकारी लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. मंगेश भलमे ने जानकारी दी।







