spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कब थमेगा चाइनीज मांझे का कहर?

– 4 साल की बच्ची की कटी गर्दन

छिंदवाड़ा प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा लगातार जानलेवा साबित हो रहा है. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूल से घर लौट रही 4 साल की मासूम बच्ची चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई. इस हादसे में 4 साल की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई, मासूम की गर्दन पर इतना गहरा और गंभीर घाव था कि उसकी सांस लेने की नली और भोजन नली दोनों को भारी नुकसान पहुंचा है. बुधवार को उमरानाला चौकी अंतर्गत लिंगा क्षेत्र में स्कूल से छुट्टी के बाद मासूम ध्रुवी दाड़े अपने भाई के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान पड़ोसी ने दोनों को बाइक से घर छोड़ने की बात कही. ध्रुवी को बाइक पर आगे बैठाया गया, जबकि उसका भाई पीछे बैठा था. कुछ ही दूरी तय करने के बाद सड़क पर फैले चाइनीज मांझे ने अचानक ध्रुवी की गर्दन को अपनी चपेट में ले लिया. मांझा गर्दन में फंसते ही तेजी से कट गया और देखते ही देखते मासूम के गले से खून बहने लगा.

Popular Articles