spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

एसडीएम के निरीक्षण के 24 घंटे बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण

– गांधी चौक–नागपुर नाका मार्ग पर यातायात बाधित

नागपुर :- नगर के गांधी चौक से नागपुर नाका तक जाने वाली मुख्य सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या गंभीर बनी हुई है। एसडीएम द्वारा निरीक्षण किए जाने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है, जिससे आमजन के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर ठेले, दुकानों का सामान और बेतरतीब खड़े वाहन सड़क के दोनों ओर लगे हुए हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है। दिनभर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी एंबुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन वाहनों को हो रही है, जिन्हें निकलने में काफी समय लग रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि एसडीएम निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शीघ्र अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यापारियों द्वारा सड़क तक अतिक्रमण किए जाने और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण पैदल चलने वालों को भी सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की मांग

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए और नियमित निगरानी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि गांधी चौक से नागपुर नाका मार्ग पर यातायात सुचारु हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

Popular Articles