नागपुर :- शांतिनगर परिसर में उत्पात मचाने वाले अपराधी मेहंदीबाग रोड निवासी जगदीश उर्फ गोलू राघोबा उमरेडकर (29) को डीसीपी जोन-3 राहुल मदने ने तड़ीपार कर दिया है. गोलू के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह परिसर के नागरिकों में अपनी दहशत बना रहा था. उस पर लगाम कसने के लिए शांतिनगर पुलिस ने तड़ीपारी का प्रस्ताव तैयार किया. डीसीपी मदने ने उसे 1 वर्ष के लिए जिले से तड़ीपार करने के आदेश दिए हैं. शांतिनगर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर यवतमाल में रहने वाले रिश्तेदार के यहां छोड़ा है. पुलिस ने नागरिकों से अपील है कि गोलू के शहर में दिखाई देने पर कंट्रोल रूम को सूचना दें.








