spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

नागपुर :- हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट की ओर से गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर ताजबाग स्थित ट्रस्ट कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया. उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया. इस दौरान दरगाह परिसर में स्कूली विद्यार्थियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया। “जन-जन को यही संदेश, नशामुक्त हो अपना देश” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा. इस अवसर पर हज़रत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे ज़िया खान, सचिव ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र जिचकार, ट्रस्टी हाजी फारूक बावला, मुस्तफा  टोपिवाला, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया तथा इमरान ख़ान ताजी विशेष रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ किया गया ।

Popular Articles