– नागपुर नगर निगम में नई शुरुआत, पहली बैठक में चुने जाएंगे महापौर-उपमहापौर और स्थायी समिति
– नागपुर मनपा चुनावी सरगर्मी तेज, 2 फरवरी से महापौर-उपमहापौर पद के नामांकन
नागपुर :- नागपुर नगर निगम के आम चुनावों में नव निर्वाचित सभी पार्षदों की पहली विशेष बैठक शुक्रवार, 6 फरवरी को सुबह 1100 बजे रेशिमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट सभागृह में आयोजित की जाएगी. बैठक में महिला महापौर और उपमहापौर पद के लिए चुनाव होंगे और 16 स्थायी समिति सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी. तदनुसार, महापौर और उप महापौर पदों के लिए नामांकन पत्र सोमवार, 2 फरवरी को सिविल लाइंस स्थित नगर निगम मुख्यालय केडॉ. पंजाबराव देशमुख स्थायी समिति सभागृह में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. निगम आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने नवनिर्वाचित पाषदों को संबंधित विशेष बैठक की सूचना दे दी है.
विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने महापौर और उपमहापौर के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. इसके लिए जिलाधिकरी डॉ. विपिन इटनकर को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है. तदनुसार, आयुक्त और प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने अधिसूचना जारी की है. अधिसूचना के अनुसार, सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शुक्रवार, 6 फरवरी को सुबह 11 बजे रेशिमबाग में आयोजित सुरेश भट सभागृह में आमंत्रित किया जाएगा. विशेष बैठक शुरू होने के बाद, अध्यक्ष नामांकन पत्रों की जांच करेंगे. इसके बाद, उम्मीदवारी वापस लेने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा. निगम सचिव डॉ. रंजना लाडे ने बताया कि नव निर्वाचित पार्षदों को बैठक में आते समय चुनाव विभाग द्वारा जारी अधिसूचना पत्र और चुनाव प्रमाण पत्र (जेरॉक्स कॉपी) साथ लाना होगा.








