spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

लाडलियों को राहत ई-केवाईसी प्रक्रिया फिर से होगी शुरू

– लाभ बंद होने से महिलाओं में नाराजगी

मुंबई :- लाडली बहन योजना के लाखों लाभार्थियों का लाभ बंद कर दिया गया था. ई-केवाईसी करवा लेने के बावजूद भी महिलाओं के खातों में पैसे जमा नहीं हुए थे. इसका मुख्य कारण ई-केवाईसी में हुई गलती थी. इस वजह से दिसंबर की किश्त लाखों महिलाओं को नहीं मिली. अब महिलाओं को पैसे मिलने का रास्ता साफ होने वाला है. ई-केवाईसी करवा लेने के बावजूद लाडली बहन योजना का लाभबंद होने की कई शिकायतें सामने आई थीं. इस पर सरकार ने निर्णय लिया है कि लाभ बंद हुई महिलाओं की वास्तविक जांच की जाएगी. आंगनवाड़ी सेविकाएं महिलाओं की प्रत्यक्ष पड़ताल करेंगी. इस कदम से महिलाओं को राहत मिली है. जिन महिलाओं के लाभ बंद किए गए थे, उन्होंने नाराजगी जताई थी. इसके बाद लाभार्थियों ने फिर से ई-केवाईसी कराने की मांग की थी. अब राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और महिलाओं की फिर से ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इस फैसले से महिलाओं को योजना का लाभ पुनः मिलने का मौका मिलेगा. शासन द्वारा ई-केवाईसी की पुनः प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लेने से लाभार्थियों को फिर से लाभ मिलेगा. ई-केवाईसी में उन महिलाओं को योजना का लाभ जारी रहेगा जो निर्धारित मानदंडों को पूरा करती हैं. इसमें महिलाओं की आय, परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है या नहीं, एक ही परिवार के कितने सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं इन सभी चीजों की पड़ताल की जाएगी.

Popular Articles