गोंदिया :- राज्य शासन के महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री माझी शाळा, सुंदर शाळा” अभियान के अंतर्गत गोंदिया जिले के मेरिटोरियस पब्लिक स्कूल, तिरोडा ने निजी विद्यालय वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
इस मूल्यांकन में विद्यालय की स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता वाली आधारभूत सुविधाएँ, डिजिटल व ICT आधारित शिक्षण प्रणाली, तथा छात्र-केंद्रित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन विशेष रूप से सराहा गया।
विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं प्रबंधन के उत्कृष्ट समन्वय से यह सफलता संभव हो सकी है।
इस उपलब्धि से मेरिटोरियस पब्लिक स्कूल, तिरोडा की पहचान गोंदिया जिले में गुणवत्तापूर्ण, अनुशासित एवं आदर्श शैक्षणिक संस्था के रूप में और अधिक सुदृढ़ हुई है।
विद्यालय के प्राचार्य प्रफुल तिवारी ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों की मेहनत और समर्पण को देते हुए हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत के विभिन्न स्तरों से बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हो रही हैं।








