spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

अजित दादा की यादों से गोंदिया हुआ भावुक

यासीन शेख, गोंदिया :- महाराष्ट्र की राजनीति के एक महान व्यक्तित्व और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. अजितदादा पवार के निधन से अपने प्रिय नेता की पावन स्मृतियों को नमन करने और उनकी अस्थियों के अंतिम दर्शन के लिए 3 जनवरी को पूरा गोंदिया जिला भावुक हो उठा। बारामती से विशेष सम्मान के साथ लाया गया उनका पवित्र अस्थि कलश आज गोंदिया नगरी में पहुंचा, जहां हजारों नागरिकों ने अपने प्रिय ‘दादा’ को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्व. अजित पवार का अस्थि कलश आज सुबह 10:00 बजे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भवन, रेलटोली कार्यालय, गोंदिया में दर्शन के लिए रखा गया। बारामती से कलश के आगमन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जिले के कोने-कोने से आए नागरिकों, किसानों, महिलाओं और युवा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटाई।

उपस्थित मान्यवरों ने स्व. अजित दादा के गोंदिया जिले से जुड़े आत्मीय संबंधों और जिले के विकास के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला कार्यालय में अत्यंत शोकाकुल वातावरण में यह दर्शन समारोह संपन्न हुआ। अपने प्रिय नेता की यादों से कई लोगों की आंखें नम हो गईं। अनुशासनप्रिय और कार्यशीलता के लिए पहचाने जाने वाले इस नेता के जाने से जिले को हुई बड़ी क्षति की भावना पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक राजकुमार बडोले एवं अन्य उपस्थित मान्यवरों ने व्यक्त की।

इस अवसर पर जिले के कार्यकर्ताओं ने स्व. अजित दादा की विचारधारा को आगे बढ़ाने और उनके द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को पूर्ण करने का संकल्प लिया। इस अस्थि कलश दर्शन समारोह के माध्यम से पूरा गोंदिया जिला आज अपने प्रिय नेता की स्मृतियों में डूबा हुआ नजर

Popular Articles