spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

बोर्ड परीक्षा में नकल मुक्त अभियान पर जोर

– जहां सीसीटीवी नहीं वहां शिक्षकों की अदला-बदली

नागपुर :- महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की अगले महीने से ली जाने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तरह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. मंडल ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी अनिवार्य किए हैं लेकिन जिन केंद्रों में सीसीटीवी नहीं लगाए गए होंगे वहां के सभी शिक्षक व कर्मचारियों की ड्यूटी अन्य केंद्रों में लगाई जाएगी. यानी शिक्षकों की अदला-बदली की जाएगी. इस संबंध में राज्य मंडल द्वारा सभी विभागीय मंडलों को आदेश जारी किया गया है. 10वीं व 12वीं की परीक्षा में नकल मुक्त अभियान चलाने का आदेश शालेय शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में हुई बैठक में दिया गया था. बैठक में दिए गए निर्देश के अनुसार परीक्षा के लिए तय गए सभी केंद्रों पर पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित करने के लिए राज्य बोर्ड ने एक पत्र के माध्यम से संभागीय बोर्डों को निर्देश दिया है. इसमें कहा गया है कि शिक्षकों व कर्मचारियों की अदला-बदली की जाए, ताकि छात्रों के पहचान का कोई भी कर्मचारी न हो. इससे नकल की संभावना नहीं रहेगी. हालांकि सभी कर्मचारियों को एक साथ बदलने का विरोध हुआ है. यदि कर्मचारियों की अदला-बदली होती है तो स्कूल और जूनियर कॉलेजों में पांचवीं से 9 वीं तक की पढ़ाई पर असर पड़ेगा. साथ ही हर पेपर के दिन अन्य केंद्रों पर जाना भी मुश्किल होगा. इस संबंध में कुछ शिक्षक संगठनों ने विरोध भी दर्शाया है. हालांकि परीक्षा मंडल का दावा है कि करीब 90 फीसदी केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं लेकिन ग्रामीण भागों में वास्तविकता कुछ और ही है. अनुदानित स्कूलों में सीसीटीवी सुविधा उपलब्ध है लेकिन सरकारी स्कूलों में कई जगह सीसीटीवी बंद पड़े हैं. यही वजह है कि शिक्षक और कर्मचारियों की अदला-बदली को अनिवार्य किया गया है.

Popular Articles