नागपुर :- मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले एक दंपति को क्राइम ब्रांच के मानव तस्करी विरोधी दस्ते ने जाल बिछाकर पकड़ा. पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनकी साथी की तलाश जारी है. पुलिस ने 2 पीड़ित युवतियों को भी अपने कब्जे में लिया है. पकड़े गए आरोपियों में पंचशीलनगर, पांचपावली निवासी तौसिफ नियाज कुरैशी (26) और जोया तौसिफ कुरैशी उर्फ माकहनी राम मिश्रा का समावेश है. दोनों कामठी रोड के तारकेश्वरनगर में रहने वाली कोमल नितिन पवार की मदद से देह व्यवसाय कर रहे थे. पुलिस को खबर मिली थी कि तौसिफ और उसकी कथित अपनी अपने फायदे के लिए गरीब घर की लड़कियों को जल्द पैसा कमाने का लालच देकर देह व्यवसाय करवा रहे हैं. दोनों अपने फोन पर ही ग्राहकों से मीटिंग करते हैं. सौदा तय होने पर कोमल के घर पर जगह उपलब्ध करवाई जाती है. पुलिस ने पंटर ग्राहक के जरिए आरोपियों से संपर्क किया.








