spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शहर में घन कचरा व्यवस्था ठप्प, कचरा गाड़ियां बंद

– 2 महीने से मजदूरों को नहीं दी गई मजदूरी

– नगर पंचायत ने एक साल में ठेकेदार को नहीं दी निधि

यासीन शेख, गोंदिया गोरेगांव :- शहर में नए प्रशासन के सत्ता संभालते ही समस्याएं शुरू हो गई है यहां घन कचरा व्यवस्था पिछले कुछ दिनों से ठप है शहर में कचरा गाड़ियां कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है नागरिकों के घरों में कचरा पड़ा है उल्लेखनीय यह है कि संबंधित ठेकेदार को नगर पंचायत ने पिछले 1 वर्ष से कोई निधि नहीं दी है जिस कारण घन कचरा व्यवस्थापन मजदूरों को पिछले दो महीनों से मजदूरी नहीं मिली है ऐसे में मजदूरों को भूखे मरने की नौबत आ गई है जिसका जिम्मेदार नगर पंचायत को ठहराया जा रहा है ।

गोरेगांव नगर पंचायत में घनकचरा व्यवस्था निधि के अभाव में डगमगा गई है लोगों के घरों में सुख व गीला कचरा कचरा कुंडी में भरा के भरा है परेशान होकर लोगों ने अब कचरा बाहर फेंकना शुरू कर दिया है परंतु कचरा गाड़ियों का कोई अता पता नहीं है उल्लेखनीय यह है कि गोरेगांव नगर पंचायत में घन कचरा व्यवस्था की अवधि समाप्त हो गई है परन्तु मुद्दत वाढ के चलते कार्य अब तक अधर में चल रहा था घन कचरा व्यवस्था के तहत 25 के करीब मजदूर काम करते हैं जिन्हे पिछले दो महीनो से मजदूरी नहीं दी गई है ऐसे में 25 मजदूर परिवार इन दिनों आर्थिक संकट का सामना कर रहा हैं वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत द्वारा संबंधित ठेकेदार को निधि देने में लगातार टालमटोल किया जा रहा है जो इस समस्या का मुख्य कारण है।

नियम के बाहर चल रहा घन कचरा व्यवस्था कारोबार… उपाध्यक्ष मल्लेशाम येरोला

इस बीच पर नगर उपाध्यक्ष मल्लेशयाम येरोला ने कहा कि गोरेगांव नगर पंचायत में घन कचरा व्यवस्था पिछले कुछ सालों से नियम के बाहर चल रहा है टेंडर समाप्त होने पर भी एक ही ठेकेदार को रिपीट करने का काम हो रहा है टेंडर के शर्तों के अनुसार ठेकेदार कार्य बंद नहीं कर सकता है फिर भी काम बंद हुआ है जो समझ के परे है ठेकेदार की कुछ निधि रुकी हुई है जिसे हम जल्द से जल्द अदा करने की कोशिश में है तब तक कार्य शुरू करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं ठेकेदार नहीं माने तो जल्द ही कोई दूसरी व्यवस्था शुरू की जाएगी

Popular Articles