spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

ड्रोन से पकड़ी नकल केंद्र निदेशक समेत 17 शिक्षकों पर मामला दर्ज

बीड़ :- तहसील के चौसाला में परीक्षा केंद्र पर 12वीं के इंग्लिश पेपर के दौरान बड़े पैमाने पर नकल कराई जा रही थी। यह सब ड्रोन कैमरे में कैद हो गया। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। मामले में बुधवार देर रात 11 बजे नेकनूर पुलिस थाने में कॉलेज के निदेशक समेत 17 शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिलाधिकारी विवेक जॉनसन के आदेश पर शिक्षा विभाग ने यह सख्त एक्शन लिया। मामले में प्रभारी समूह शिक्षा अधिकारी समंदर हामिद खान पठान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इससे शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को चौसाला में परीक्षा केंद्र नंबर 224 पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई थी। इसमें देखा गया कि 16 परीक्षा हॉल में प्रमुख नकल रोकने के बजाय परीक्षार्थियों को बड़े पैमाने पर नकल कराने में मदद कर रहे थे। इन पर मामला दर्ज केंद्र निदेशक संजय घाडगे, भागवत कुरुंद, गोरोबा बचुते, राजेश्री माने, वसीम शेख, आर.जी. कराडकर, एस.आर. दांगगट, विनायक वाजे, ताराचंद राठौड़, ए.बी. अघव, पी.के. रसाल, जी.बी. चक्र, सी.एस. मुलिक, बी.बी. सुपेकर, यू.डी. उगले, एम.एस. गवई और बालासाहेब पवार समेत 17 शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Popular Articles