spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गोरठा के प्राथमिक शाला में एक अध्यापिका द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई

– प्रकरण पुलिस थाने में दर्ज  

यासीन शेख, गोंदिया :- स्थानिय पुलिस थाना अंतर्गत आ रहे ग्राम- गोरठा के आदर्श प्राथमिक पाठशाला में 5 वी कक्षा में अध्ययरत छात्र को एक महिला शिक्षिका द्वारा बेरहमी से पिटाई करने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई गयी है!

घटना के संबंध में सुत्रों से पता चला है कि दि, 10 फरवरी 2026 के सुबह करिबन 10 बजे छात्र उम्र 12 साल पाठशाला में गया! और अपने मित्र से लालीपॉप की बात कर रहा था! की एक महिला अध्यापिका आयी ! और कक्षा 6 वी लेजाकर हाथ एवं बांस की लकड़ी से बेरहमी से मारपीट किया!

उक्त प्रकरण की रिपोर्ट छात्र की माता ने पुलिस थाने में दर्ज करायी!

पुलिस ने भारतीय न्याय सहीता (बि एन एस ) 2023 कलम 118 (1) अल्पवयीन सरक्षण कानून 2015 कलम 75 के तहत अपराध पंजिबध किया है! आगे की कारवाई पुलिस कर रही है!

Popular Articles