spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

11 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 15 तस्कर गिरफ्तार

बंगलुरु कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. संयुक्त ऑपरेशन में तीन विदेशी नागरिकों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद किए हैं. जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई खास इनपुट के आधार पर की गई. नारकोटिक्स कंट्रोल विंग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की है. ये कार्रवाई अमृतहल्ली, हेब्बागोडी, जेबी नगर, शेषाद्रिपुरम, महालक्ष्मी लेआउट और गोविंदपुरा थाना क्षेत्रों में की गई. NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों की जांच के दौरान पता चला कि इन इलाकों में हाइड्रोपोनिक गांजा, MDMA, कोकीन, LSD पिल्स, LSD स्ट्रिप्स, हशीश ऑयल और गांजा धड़ल्ले से बेची जा रही है. छापेमारी में 15 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें तीन विदेशी नागरिक और 12 दूसरे राज्यों के लोग हैं.

पुलिस के मुताबिक, ज़ब्त किए गए सामान में 9 किलो 460 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा, 5 किलो 677 ग्राम MDMA, 34 किलो गांजा, 131 ग्राम कोकीन, 462 मिलीलीटर हशीश ऑयल, 29 LSD गोलियां और 27 ग्राम LSD स्ट्रिप्स शामिल हैं. एक कार, बाइक और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए. इसके साथ ही 24 हजार 500 रुपए नकद भी जब्त किए गए. पुलिस का कहना है कि जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 10.59 करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि इसकी बाजार कीमत करीब 21.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है. पुलिस विदेशी और घेरलू ड्रग सप्लायर्स की तलाश में जुट गई है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.