spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बैंक मैनजर सहित 3 से साइबर ठगी

– फर्जी लिंक से लगाई तीन खातों में सेंध

नागपुर :- साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर सहित तीन लोगों को अपना शिकार बनाकर 6 लाख का चूना लगा दिया. 70 वर्षीय नरेंद्र बावनगडे एसबीआई के सेवानिवृत्त मैनेजर हैं. 18 फरवरी को उन्हें मोबाइल पर कॉल आया. कॉलर ने एसबीआई पेंशनर कार्ड योजना की जानकारी देकर आवेदन करने को कहा. व्हाट्सएप्प पर लिंक भेजकर बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ली. इसके आधार पर बावनगडे के खाते से 495000 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए. बावनगडे ने पांचपावली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धोखाधड़ी तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.66 वर्षीय सुभाष आजने को बिग बास्केट से घरेलू सामान खरीदना था. गूगल पर नंबर सर्च करने के दौरान अज्ञात आरोपी ने लिक भेजी और 10 रुपये, फिर 50155 रुपये तथा 19110 रुपये जमा करने को कहा. इस बीच उनका मोबाइल हैक हो गया और खाते से 69000 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए. बजाजनगर पुलिस ने ठगी तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इसी तरह 28 वर्षीय रितेश पेशने को इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर 100 रुपये यूपीआई से ट्रांसफर करवाए गए. ऐसा करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और खाते से 47000 रुपये उड़ा लिए गए. हुड़केश्वर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.