Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सेंधमारी में लिप्त कुख्यात पकड़ाया

– सरर्राफा सहित 5 गिरफ्तार, कलमना पुलिस की कार्रवाई

नागपुर :- सेंधमारी में लिप्त कुख्यात पकड़ा है. पुलिस ने नाबालिग सहित पांच अपराधियों की गैंग को कलमना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 42.75 लाख रुपए का माल बरामद किया है. आरोपियों में इरफान शमशाद अंसारी (21) भांडेवाड़ी, पारडी, समीर निजाम अंसारी (19) रानी सती सोसायटी, पारडी, अनवर अजगर अली (40) अंतुजी नगर, पारडी, प्रमोद मधुकर कावले (57) वाठोड़ा ले-आउट तथा एक नाबालिग शामिल है.

इरफान मूलतः बिहार का निवासी है. उसका कुनबा काफी समय से पारडी में रहता है. उसका भाई अफरोज और फैयाज जेल में बंद है. पूरा परिवार चोरी तथा सेंधमारी में शामिल है. उन्होंने 21 जनवरी को भारत नगर निवासी आमना मो. इकबाल के घर से नगदी तथा गहने सहित 43 लाख का माल चुराया था. कलमना पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल सर्विलांस से जांच आरंभ ारंभ की. उसने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल की. इससे अंसारी गैंग के लिप्त होने का पता चला. जिसके बाद एक-एक कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वारदात का सूत्रधार इरफान है. उसने समीर अंसारी और नाबालिग की मदद से वारदात को अंजाम दिया.

इकबाल के घर चोरी करने के बाद इरफान बिहार चला गया. वहां मुजफ्फरपुर में उसके मकान का निर्माण कार्य चल चल रहा रहा है. उसने घर के पास जमीन खोदकर गहने गाड़ दिए. उसका मित्र अमीर अंसारी मुंबई

चला गया. वहां डांस बार और महिलाओं पर रुपए उड़ाने लगा. लगातार ‘लोकेशन’ बदलने से पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही थी. उन्होंने सर्राफा अनवर अली और प्रमोद कावले को चोरी के गहने बेचने का बताया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने चोरी की राशि से ऐश करने के साथ लक्जरी वाहन वाहन भी खरीदा था. उनसे गहने, नगदी तथा वाहन सहित 42.75 लाख का माल बरामद किया गया है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com