spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

2.53 लाख का गांजा पकड़ाया

– बुलेट से हो रही थी तस्करी

नागपुर :- नागपुर ग्रामीण पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी पथक ने उमरेड उपविभाग में पेट्रोलिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.68 किलो गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पथक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा लेकर उमरेड से नागपुर मार्ग की ओर जा रहा है. पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक दिखाई दिया, जिसके पास दो बड़ी बैग थे. पथक वाहन को अपनी ओर आता देख आरोपी ने मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से भगाने का प्रयास किया. संदेह बढ़ने पर पथक ने तुरंत पांचगांव पुलिस चौकी को सूचना देकर नाकाबंदी की. कुही फाटा के पास आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. दोनों बैगों की तलाशी लेने पर 12.68 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 2 लाख 53 हजार 600 रुपये आंकी गई. इसके अलावा बुलेट मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन समेत कुल 4,14, 600 रुपये का माल जब्त किया गया. आरोपी की पहचान पिपलगांव, निपाणी, तह. पवनी, जि. भंडारा निवासी आकाश युवराज पंचभाई (30) के रूप में हुई. पुलिस को गांजा सप्लाई करने वाले अन्य आरोपियों की भी जानकारी मिली, जिनकी तलाश जारी थी. कुही पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नागपुर ग्रामीण हर्ष पोद्दार के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल मस्के, उपविभागीय पुलिस अधिकारी वृष्टी जैन (उमरेड) के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस निरीक्षक अजीत सिंह देवरे, उपनिरीक्षक प्रवीण भिमटे, हवलदार प्रवीण देव्हारे, प्रकाश ढोके, अमृत किंगे, अमोल नागरे, अनिल करडखेले, तुषार गजभीये और अविनाश तोडसाम द्वारा की गई.

Popular Articles