spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

बदलते वातावरण की वजह से गर्मी का बरस रहा कहर

– इस बार 48 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

नागपुर :- होली पर्व की समाप्ती के बाद अब सूरज आग उगलने लगा हैं. इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है. रविवार को नागपुर का तापमान 37 डिग्री तक पहुंचा और पारा लगातार बढ़ते जा रहा है.

साथ ही अकोली 4०.9 डिग्री तो अमरावती का तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंच गया है. बताया जाता है कि सभी जिलों में पारा औसत की अपेक्षा 1-2 अंश से अधिक है. धूप की तपिश सुबह से ही महसूस होने लगती है. जिससे इस बार ग्रीष्मकाल में तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताए जाने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है. आगामी सप्ताहभर में तापमान 4० डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

बढ़ती गर्मी के कारण बीमारी बढऩे का खतरा

खास बात यह कि गत फरवरी महीने के दूसरो पखवाड़े से ही गर्मी का प्रभाव दिखाई देने लगा था. जबकि अंतिम सप्ताह में पारा बढऩे की शुरुआत हुई और अब तो चिलचिलाती धूप भी बढऩे लगी है. बताया जाता है कि आगामी कुछ दिनों में नागपुर सहित विदर्भ में गर्मी का प्रभाव और भी बढऩे की संभावना है. तापमान बढऩे से पानी एवं बिजली की मांग भी बढऩे लगी है. इसकारण जिला व शहर प्रशासन को अभी से ही विशेष ध्यान देने की जरूरत है. गर्मी की वजह से बीमार पडऩे के खतरे में गौर करते हुए छोटे बच्चे, वरिष्ठ नागरिक व बाहर काम करने वालों को धूप से बचाव करना चाहिए. ऐसा आह्वान डॉक्टरों द्वारा किया गया है. जबकि मौसम में बदलाव का परिणाम सिर्फग्रीष्मकाल में ही नहीं तो शीत ऋतु और वर्षा ऋतु में भी होती हैं.

मार्च के शुरुआत में ही तेज धूप से गर्म चटके महसूस हो रहे हैं. उत्तर-पश्चिम से आ रही शुष्क हवा गर्मी और बढ़ा रही है. रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतम तापमान औसत से 2.4 डिग्री अधिक रहा. ऊपरी हवा में प्रति चक्रवात मौसम विभाग केअनुसार, मध्य भारत व आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा में बने प्रति चक्रवात के कारण तापमान बढ़ता जा रहा है. फिलहाल ऐसा कोई मौसमी सिस्टम नहीं दिख रहा, जिससे तापमान में कमी आ सके. उत्तर-पश्चिम से आ रही शुष्क हवा के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है. पारा लगातार चढऩे की संभावना है. संकट टालने ठोस उपाय योजना नहीं बन पा रही है मार्च महीने की शुरुआत होते ही तापमान धीरे-धीरे बढऩे लगा है. सुबह सर्दियों की हल्की ठंड अब लगभग खत्म हो गई है और दिन के समय तेज धूप महसूस होने लगा है. सुबह और शाम को कुछ देर के लिए पंखे बंद किए जा सकते हैं, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगता है. लोगों ने कूलर निकालकर शुरु कर लिए हैं. हालांकि शहर में तापमान अक्सर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने लगता है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगता है. मार्च में तापमान बढऩे के कारण लोगों की दिनचर्या में भी थोड़ा बदलाव आता है. दोपहर के समय लोग बाहर निकलने से बचते हैं और ठंडे पेय पदार्थ, फल तथा पानी का सेवन बढ़ा देते हैं. स्कूल-कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को भी धूप से बचाव के लिए छाता, टोपी या स्कार्फ का उपयोग करना पड़ता है. इस समय से ही नागपुर में आने वाली भीषण गर्मी के मौसम की शुरुआत मानी जाती है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.