spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

हादसे का बहाना बनाकर उसकी हत्या

– पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास

नागपुर :- बुलढाणा के जलगांव जामोद में पत्नी के हादसे का बहाना बनाकर उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. पत्नी की हत्या के लिए पति ने चालक को सुपारी दी, यह पूछताछ में सामने आया. इस मामले में 6 मार्च को पुलिस ने पति सहित चालक को गिरफ्तार किया, एक आरोपी फरार है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

यह घटना 2 मार्च को सुबह कवठल गांव के पास हुई थी. मृत वृषाली प्रकाश गावंडे केससुर मनीष डिगंबर गावंडे की शिकायत पर पुलिस ने शुरुआत में हादसे का अपराध दर्ज किया था. वृषाली गावंडे बाइक पर पातुर्डी से पिंपलगांव काले जा रही थीं. इस दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वृषाली की मौत हो गई, ऐसा दर्ज किया गया था. लेकिन इस हादसे पर संदेह होने पर पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर यह हादसा नहीं बल्कि हत्या का षड्यंत्र साबित हुआ.

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालक मनीष नारायणसिंह सूर्यवंशी को हिरासत में लिया. उसकी पूछताछ पर उसने अपराध कबूल कर लिया. सूर्यवंशी के कबूलनामे से मृत वृषाली का पति प्रकाश अनंत गावंडे और उसका साथी मंगेश चुलकर ने मिलकर यह षड्यंत्र रचा, यह सामने आया. पत्नी की हत्या के लिए चालक मनीष सूर्यवंशी को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई, यह पूछताछ में खुलासा हुआ. यह राशि प्रकाश गावंडे और उसके साथी मंगेश चुलकर ने दी, ऐसा आरोपी ने पुलिस को बताया.

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां तीन दिन की पुलिस कस्टडी सुनाई गई. जांच के दौरान एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ. पत्नी वृषाली गावंडे को मारने के लिए पति प्रकाश गावंडे ने पहले तीन बार जहर देने का प्रयास किया था. लेकिन वह प्रयास विफल रहने पर हादसे का बहाना बनाकर हत्या की, यह पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ.

Popular Articles