– भातीय यात्री केंद्र ने डीआरएम को भेजा पत्र
नागपुर :- मध्य रेल नागपुर मंडल स्तर पर यात्रियों को हो रही असुविधा एवंम सुरक्षा के बारे में कई बार शिकायत करने पर सुविधा एवं सुरक्षा प्राप्त नहीं हो रही है. इस ओर भारतीय यात्री केंद्र के सचिव बसंत कुमार शुक्ला ने मध्य रेल नागपुर मंडल रेल प्रबंधक का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है. जिसमें
कोरोना काल में बंद हुई 3 ट्रेने को पुन: शुरू करने जिसमें टे्रन क्र. 22135/ 22136
नागपुर- रीवा, ट्रेन क्र. 22112 नागपुर- भुुसावल और नागपुर- इटारसी पैसेंजर शामिल है.
इन ट्रेन का संचालन शुरू न होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. इसे जल्द से जल्द शुरू करें और यात्रियों को राहत दिलाने की मांग की गई है.
इसके अलावा दिव्यागों तथा सिनीयर सिटीजन / कैन्सर मरीज/ के लिए पूर्वी द्वार पर अलग से कांऊटर नहीं है. इसकी सुविधा तुरंत कराने, गर्मी में एसी में सफर करनेवाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है. यात्री सुविधा के मद्देनजऱ में बदलाव जरूरी है.
ट्रेन क्र. 1214०/ 12139 नागपुर- मुंबई, टे्रन क्र. 12136 नागपुर- पुणे, टे्रन क्र. 12924 नागपुर-इंदौर इन टेनों में एसी-1 का कोच नही है. यात्रियों का कहना है कि इन ट्रेनों में प्रति दिन बडी संख्या में वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, व्यापारी, अधिकारी एवं व्यावसायिक यात्री सफर करते है जिन्हे प्रथम श्रेणी में यात्रा करने की आवश्यकता रहती है. वर्तमान में नागपुर- मुंबई मार्ग पर एसी-1 श्रेणी की सुविधा केवल विदर्भ एक्सप्रेस और नागपुर- मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में उपलब्ध है अगर नागपुर मुंबई -सेवाग्राम में एसी-1 का कोच लगता है तो यात्रियों को एक अच्छी सुविधा प्रदान होगी तथा नागपुर पूना 12136 और नागपुर इंदौर 12924 में ्रएसी-1 का कोच लगे तो नागपुर से पूना और नागपुर से इंदौर जाने वाले यात्रियों को गर्मी में सुविधा होगी.
साथ ही इमरजन्सी कोटे के बाक्स को स्थानांतरित करने की मांग की गई है. प्लैटफार्म क्र. 1 से 8 पर भिखारी और और आवारा कुत्तों की संख्या अधिक होने से यात्री काफी परेशान होते है. स्टेशन के सामने 8-9 महीने से गंदा पानी बह रहा है जिससे यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश करने और बाहर निकलने में परेशानी होती है, इस ओर भी भारतीय यात्री केंद्र ने मंडल रेल प्रबंधक का ध्यान आकर्षित किया है.



