Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_img
spot_img

नागपुर मनपा का 5840 करोड़ का बजट पेश, नए प्रोजेक्ट रोककर पुराने पूरे करने पर जोर

– कर वृद्धि नहीं, लेकिन 10% संपत्ति कर बढ़ाने का प्रस्ताव स्थायी समिति के पास

– नाग नदी परियोजना के लिए मनपा जारी करेगी बॉन्ड, निवेशकों को 8-9% लाभ

नागपुर :- मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने वर्ष 2०25-26 का सुधारित तो 2०26-27 का प्रस्तावित बजट स्थायी समिति को पेश किया. 2०25-26 वर्ष के लिए 47०2.75 करोड़ की आय होगी. शुरू का शेष 698 करोड़ है. 2०26-27 इस वित्त वर्ष की आय 54०1.62 करोड़ होगी. वही वर्ष 2०26-27 वर्ष में 584०.62 करोड़ आय का अनुमान आयुक्त ने बजट में व्यक्त किया है. पेश किए बजट में नए प्रकल्प टाल दिये है. शुरू प्रकल्प पूर्णत्व की ओर ले जाने पर जोर दिया गया है. साथ ही मनपा की आय बढ़ाने इस वित्त वर्ष मे ंप्रयास किए जाएंगे.

संशोधित और प्रस्तावित बजट में, आयुक्त ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2०25-26 में व्यय 5885.63 करोड़ रुपये होगा. इसमें प्रथम भाग में व्यय 3789.23 करोड़ रुपये और द्वितीय भाग में व्यय 12.4०० करोड़ रुपये होगा. वित्तीय वर्ष 2०26-27 में, मनपा ने विभिन्न परियोजनाओं, विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और प्रतिष्ठानों पर 584०.65 करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान लगाया है. इसमें से प्रथम भाग में व्यय 4358.56 करोड़ रुपये और द्वितीय भाग में व्यय 1482.०9 करोड़ रुपये होगा. इसमें वर्ष 2०25-26 में परिवहन गतिविधियों के लिए 17० करोड़ रुपये और 2०26-27 में 16० करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. यदि प्रस्तावित 2०26-27 के बजट में मनपा का स्वयं की आय 3889.48 करोड़ रुपये है, तो मनपा को इस वित्तीय वर्ष में सरकार से 165183 करोड़ रुपये का अनुदान प्राप्त होगा. अनुमान है कि 2०26-27 में राजस्व व्यय 2512.26 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 3155.91 करोड़ रुपये रहेगा.

प्रस्तुत बजट में पुराने प्रोजेक्टों को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया गया है. शहर में चौबीसों घंटे जल आपूर्ति, अमृत योजना के अंतर्गत कार्य, नागनदी परियोजना और अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों को शुरू करने और उनमें प्रगति लाने का संकल्प लिया गया है. मनपा की आय के मुख्य स्रोत, कर (मकान टैक्स) पर विशेष जोर दिया जाएगा. इसके अलावा, आय के नए स्रोत खोजने और मनपा की आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे.

नाग नदी परियोजना के लिए मनपा को दिया जाने वाला हिस्सा तय किया जा रहा है. इसके लिए मनपा नासिक और पुणे मनपा की तर्ज पर जारी किए गए बॉन्ड से यह राशि लेकर परियोजना को देगा. इसमें निवेशकों को 8 से 9 प्रतिशत का लाभ मिलेगा और मनपा को बैंक से ऋण लेने की आवश्यकता नहीं होगी. मनपा ने 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इसी संदर्भ में, मनपा इस वित्तीय वर्ष में शहर में विभिन्न विषयों के अनुरूप 75 उद्यान और मैदान विकसित करेगा. इसके लिए वार्षिक बजट में प्रावधान किया गया है.

किसी भी प्रकार की कर वृद्धि का प्रस्ताव नहीं

आयुक्त ने बजट में किसी भी प्रकार की कर वृद्धि का प्रस्ताव नहीं रखा है. हालांकि, प्रशासन ने 1० प्रतिशत कर वृद्धि का प्रस्ताव स्थायी समिति को अनुमोदन के लिए भेजा है. बेशक, प्रशासन ने बजट में इस कर को शामिल नहीं किया है, लेकिन स्थायी समिति द्वारा अनुमोदन मिलने पर यह लागू हो जाएगा, इसलिए अब स्थायी समिति को यह तय करना होगा कि संपत्ति कर बढ़ाया जाए या नहीं.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com