spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

जिलाधिकारी कार्यालय के 2 कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

यवतमाल :- जिलाधिकारी कार्यालय के 2 कर्मियों को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह राशि शुक्रवार को फ्रेन्ड्स बार स्टेट बैंक चौक में जैसे ही ली वैसा उन्हे दबोचा गया। आरोपियों में सीनियर क्लर्क राहुल अरुणराव कुईटे (38) (प्रतिनियुक्ति तहसील कार्यालय पांढरकवड़ा), सीनियर क्लर्क गोपाल महादेव मोहाडे (44) निवासी लोहारा शामिल हैं। आरोप है कि दोनों ने एक किसान से उनकी खेती श्रेणी 2 से श्रेणी 1 में तब्दील करने के लिए पहले 75 हजार की रिश्वत मांगी थी। मगर बाद में मोलभाव कर यह राशि 50 हजार की गई। आखिरकार कलंब तहसील के मेंढला निवासी पीड़ित किसान ने यवतमाल एसीबी से इस मामले की शिकायत की थी। इसके बाद सरकारी पंचों को इन दोनों के पास भेजकर वे रिश्वत मांग रहे हैं या नहीं, इसकी जांच पड़ताल की गई।

उसके बाद यह राशि किसान ने आज देने की बात दोनों से कही थी। इस पर एसीबी ने जाल बिछाया। इसके बाद शुक्रवार को इन दोनों ने एसबीआई चौक के फ्रेंन्ड्स बार में बुलाया। जैसे ही आरोपियों ने 50 हजार की राशि स्वीकार की, जाल बिछाए बैठी एसीबी की टीम ने इन्हें धरदबोचा।

यह कार्रवाई यवतमाल एसीबी के डीवाईएसपी अभय आष्टेकर, पीआई अर्जुन घनवट, जयंत ब्राह्मणकर, अब्दुल वसीम, संजय बुझाडे, सचिन भोयर, इफराज काजी, भागवत पाटील, आकाश सहारे, मनीषा राजुरकर और अतुल नागमोते ने की।

Popular Articles