spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

महंगाई और ईंधन संकट के खिलाफ आज नागपुर में विशाल पैदल मार्च

– एलपीजी-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में भीम सेना का आंदोलन

नागपुर :- आप सभी को विदित है कि हमारे देश पर आज महासंकट मंडरा रहा है. एलपीजी गैस सिलेंडर की आसमान छूती कीमतों के कारण स्थानीय दवाखाने, रेस्टोरेंट और औद्योगिक क्षेत्र 5० प्रतिशत तक बंद हो चुके हैं. यह संकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत विदेश नीति का सीधा परिणाम है, जिसके चलते पूरे देश के नागरिकों को भारी कष्ट झेलना पड़ रहा है.

इतना ही नहीं, गाडिय़ों, ऑटो-रिक्शा और अन्य वाहनों में भरने वाले पेट्रोल-डीजल केदाम भी 25 प्रतिशत बढ़ा दिए गए हैं. एक ऑटो चालक, जो अपने व्यवसाय से परिवार की शिक्षा, स्वास्थ्य और पालन-पोषण चला रहा था, आज ईंधन की कमी और महंगाई से जूझ रहा है. उसकी गाड़ी सडक़ों पर नहीं चल पा रही है. वाहनों में भरने वाली गैस की कीमतें भी आसमान छू रही हैं. आज जो आर्थिक संकट देश पर आया है, वह अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और युद्ध का प्रत्यक्ष नतीजा है. अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ईरान से समय रहते बातचीत की होती, तो हम इस संकट से बच सकते थे. दुर्भाग्यवश, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आने वाला हमारा कच्चा तेल और गैस आज प्रभावित है. ईरान अपने मित्र देशों के जहाजों को अनुमति देता है, लेकिन भारत के जहाजों को रोक दिया जाता है. इससे स्पष्ट होता है किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इशारों पर कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं.

हमारे देश की 7०० वर्षों की स्वतंत्र विदेश नीति को चंद दिनों में नष्ट कर दिया गया है. अब गुलामी की नीति अपनाई जा रही है. ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या पर कोई शोक व्यक्त नहीं किया गया, 16० स्कूली बच्चों की निर्मम हत्या हुई, फिर भी प्रधानमंत्री जी ने एक शब्द नहीं बोला. इस एकतरफा और गुलाम विदेश नीति के कारण देश में भयंकर संकट मंडरा रहा है. इसलिए हम भारत की जनता से पूछते हैं – इस अन्याय को हम क्यों सहन करें? इस संकट के विरुद्ध सोमवार को एचबी टाउन नागपुर से पारड़ी चौकतक विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा.

 विदेश नीति और महंगाई पर सवाल

इस मोर्चे का नेतृत्व भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीधर साळवे जी करेंगे. साथ में भीम सेना, महिला आघाडी, भीम सेना ऑटो-रिक्शा संगठन और अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से भाग लेंगे. रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है. मुस्लिम समाज के लोग रोजा रख रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की नीतियों ने उनके त्योहारों को भी संकट में डाल दिया है. जनता को जागरूक करने में आपका सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है. उपस्थिती में सचिन कुंभारे विदर्भ अध्यक्ष विकास बगल नागपुर शहर अध्यक्ष साबिर शेख़ उपाध्यक्ष ऑटो रिक्शा संगठन ज्योति ताई सोमकुवर महिला वाड़ी शहर ज्योति ताई सोनटक्के महिला उपाध्यक्ष वाडी शहर सिराज खान अध्यक्ष, ऑटो- रिक्शा संगठन, नागपुर शहर ऑटो- रिक्शा संगठन, नागपुर शहर आदि मौजूद रहेंगे.

Popular Articles