spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मैथ्स का सवाल हल नहीं कर पाने पर दी सजा

– टीचर ने 5वीं कक्षा की छात्रा को बेरहमी से पीटा

नागपुर :- महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पांचवीं कक्षा की एक छात्रा को गणित का सवाल गलत हल करने पर उसकी शिक्षिका ने कथित तौर पर बेरहमी से पीट दिया. पिटाई इतनी गंभीर थी कि बच्ची के हाथ में चोट लग गई.

बताया जा रहा है कि जब 1० साल की बच्ची स्कूल से घर लौटी तो उसके हाथ पर गहरी चोट के निशान थे. जब माता-पिता ने उससे पूछा कि उसे चोट कैसे लगी, तो बच्ची ने बताया कि वह गणित का सवाल सही तरीके से हल नहीं कर पाई थी, इसलिए टीचर ने उसे पीट दिया.

नागपुर जिले के स्कूल में हुई घटना

यह घटना 1० मार्च को महाराष्ट्र के नागपुर जिले के देओली कलां गांव स्थित जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय देवली कलां में हुई. आरोप है कि गणित का सवाल गलत होने पर शिक्षिका अपना आपा खो बैठी और छात्रा के साथ मारपीट कर दी. इस मारपीट में बच्ची के बाएं हाथ में गंभीर चोट लग गई. रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद शिक्षिका ने छात्रा के माता-पिता को स्कूल बुलाया. यह भी आरोप है कि उन्होंने माता-पिता को धमकी दी कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया गया तो बच्ची को स्कूल से निकाल दिया जाएगा. इसके बाद मामला सामने आने पर स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई.

मामले की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम छात्रा के घर पहुंची और पूरे मामले की जांच की. टीम के हस्तक्षेप केबाद ही शिक्षिका के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Popular Articles