spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर पुलिस ने हटाए 1,००० से ज्यादा अवैध स्पीकर

नागपुर :- नागपुर शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नागपुर पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों से 1,०89 अवैध लाउडस्पीकर और ध्वनिवर्धक उपकरण हटाए हैं. यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा ध्वनि प्रदूषण (नियमन एवं नियंत्रण) नियम-2००० के तहत की गई. सीपी रविंद्रकुमार सिंगल के आदेश के बाद शहर के सभी पुलिस थानों की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों की जांच की.

इस दौरान मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा, मदरसे, दरगाह और बुद्ध विहारों में बिना अनुमति लगाए गए लाउडस्पीकरों को हटाया गया. पुलिस के अनुसार अप्रैल 2०25 से अब तक ध्वनि प्रदूषण से जुड़े मामलों में 1० अपराध दर्ज किए गए हैं, जबकि 29 मामलों में दंडात्मक कार्रवाई की गई है. कार्रवाई के दौरान डीजे सिस्टम, वाद्ययंत्र और वाहन सहित कुल 8.52 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया.

विवाह लॉन और हॉल की भी जांच

ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने शहर के विवाह लॉन, मंगल कार्यालय और बैंक्वेट हॉलों पर भी निगरानी बढ़ाई है. इस अभियान के तहत 229 स्थानों की जांच की गई, जिनमें से 132 जगहों को नियमों के पालन के लिए नोटिस जारी किए गए हैं. पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का पालन करें. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

Popular Articles