spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कार डिवाइडर से टकराने से चालक की मौत

– राजीव गांधी फ्लाईओवर की घटना

नागपुर :- यशोधरा नगर पुलिस थाना क्षेत्र के राजीव गांधी फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में गिट्टीखदान निवासी चालक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.

बताया गया कि कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया था. उसे बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ. मृतक की पहचान 42 वर्षीय विनोद भीमराव काले के रूप में हुई है, जो मानकापुर क्षेत्र के निवासी थे और मजदूरी का काम करते थे. घटना केसमय वे अपने साथी निहाल सिंह ठाकुर के साथ बालाघाट जा रहे थे, जहां मजदूरी का काम शुरू होना था.

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोद काले को मृत घोषित कर दिया. वहीं निहालसिंह ठाकुर का इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 तेज रफ्तार ट्रक का कहर

मानकापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना शफी नगर चौक के पास हुई. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्रकचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है.

मृतक की पहचान 5० वर्षीय धर्मचंद भय्यालाल शिव के रूप में हुई है, जो पेंटिंग का काम करते थे. घटना के समय वे अपनी मोटरसाइकिल से काम पर जा रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक के नीचे आने के बाद धर्मचंद की मौके पर ही मौत हो गई.

हालांकि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें मेयो अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी नितु धर्मचंद शिव की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई. मानकापुर पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

Popular Articles